सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

class 9 science chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

अध्याय का सारांश 

• संसार की सभी वस्तुएँ जिस सामग्री से बनी हैं, वैज्ञानिक उसे पदार्थ कहते है।


• वे वस्तुएँ जिनका द्रव्यमान होता है और स्थान (आयतन) घेरती है, पदार्थ कहलाता है। • प्राचीन भारत के दार्शनिकों ने पदार्थ को पंचतत्व वायु, पृथ्वी, अग्नि, जल और आकाश से बना बताया


इन्ही पंचतत्व में वर्गीकृत किया है।


• सभी पदार्थ कणों से मिलकर बने होते हैं । • पदार्थ के कण अत्यंत सूक्ष्म होते है।


. पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।


. पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं।


पदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते है। पदार्थ के कणों में गतिज ऊर्जा होती है और तापमान बढ़ने से कणों की गति तेज हो जाती .


.


है।


• पदार्थ के कण अपने आप ही एक दुसरे के साथ अंतः मिश्रित हो जाते हैं। ऐसा कणों के रिक्त स्थानों में समावेश के


कारण होता है । • दो विभिन्न पदार्थों के कणों का स्वतः मिलना विसरण कहलाता है। • पदार्थ के कणों के बीच एक बल कार्य करता है। यह बल कणों को एक साथ


जाता है।


रखता है। इसे अंतराणुक बल भी कहा


• प्रत्येक पदार्थ में यह आकर्षण बल अलग-अलग होता है इन्ही बलों के कारण पदार्थ की अवस्थाएं बनती है।


• पदार्थ की तीन अवस्थाएँ होती हैं ठोस, द्रव और गैस । • पदार्थ की ये अवस्थाएँ उनकी कणों की विभिन्न विशेषताओं के कारण होता है।


• बल लगाने पर ठोस टूट सकते हैं लेकिन इनका आकार नहीं बदलता ।


• द्रव का कोई अपना आकार नहीं होता है जिस बर्तन में इसे रखते है ये उसी का आकार ले लेता है, परन्तु द्रव का आयतन होता है।


द्रव में ठोस, द्रव और गैस तीनों का विसरण संभव है। • ठोस की अपेक्षा द्रवों में विसरण की दर अधिक होती है यही कारण है कि द्रव अवस्था में पदार्थ के कण स्वतंत्र रूप से


गति करते हैं ठोस की अपेक्षा द्रव के कणों में रिक्त स्थान भी अधिक होता है।


• ठोसों एवं द्रवों की तुलना में गैसों की संपीड़यता (compression) काफी अधिक होती है। में


• तापमान एवं दाब में परिवर्तन कर पदार्थ की अवस्थाएं बदली जा सकती है। • जिस तापमान पर कोई ठोस पिघलकर द्रव बन जाता है, वह इसका ताप उस पदार्थ का गलनांक (Melting


कहलाता है।


• गलने की प्रक्रिया यानी ठोस से द्रव अवस्था में परिवर्तन को संगलन भी कहते है।


Point)


• गलने की प्रक्रिया के दौरान गलनांक पर पहुँचने के बाद जब तक कोई पदार्थ पूरी तरह गल नहीं जाता, तापमान नहीं बदलता है। चाहे उसमें और भी ऊष्मा दे दी जाए। पदार्थ के कणों के आकर्षण बल को बदलने के लिए ताकि अवस्था में परिवर्तन हो सके तापमान में बिना कोई वृद्धि दर्शाए पदार्थ उस अतिरिक्त ऊष्मा को अवशोषित कर लेता है। यह ऊष्मा पदार्थ में छुपी रहती है, जिसे गुप्त ऊष्मा कहते हैं ।


• संगलन की प्रसुप्त ऊष्मा : वायुमंडलीय दाब पर 1 kg ठोस को उसके गलनांक पर द्रव में बदलने के लिए जीतनी ऊष्मीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है, उसे संगलन की प्रसुप्त ऊष्मा कहते है।


वायुमंडलीय दाब पर वह तापमान जिस पर द्रव उबलने लगता है, इस ताप को उस पदार्थ का क्वथनांक कहते है। जल


का क्वथनांक 100°C या 373K है ।


• द्रव अवस्था में परिवर्तन हुए बिना ठोस अवस्था से सीधे गैस और वापस ठोस में बदलने की प्रक्रिया को उर्ध्वपातन (sublimention) कहते है ।


• पदार्थ के कणों के बीच दुरी में परिवर्तन होने के कारण पदार्थ की विभिन्न अवस्थाएँ बनती हैं।


• ठोस CO2 द्रव अवस्था में आए बिना सीधे गैस में परिवर्तित जाती है। यही कारण है कि ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को


शुष्क बर्फ (dry ice) कहते हैं |


• दाब के बढ़ने और तापमान के घटने से गैस द्रव में बदल सकते है।  

Important Notes(नोट्स)

द्रव्य सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है।


  • हमारे आस-पास द्रव्य तीन अवस्थाओं में विद्यमान होता है: ठोस, द्रव और गैस । ठोस के कणों में आकर्षण बल सबसे अधिक, गैस के कणों में सबसे कम और द्रव के कणों में इन दोनों के मध्यवर्तीय होते हैं।

  • ठोस के कणों में ठोसों को निहित करने वाले कणों के बीच का रिक्त स्थान और गतिज ऊर्जा न्यूनतम, गैसों के लिए यह अधिकतम किंतु द्रवों के लिए मध्यवर्तीय है।

  • ठोसों के लिए उनके कणों की व्यवस्था अत्यधिक क्रमित होती है। द्रवों में कणों की परतें एक-दूसरे पर से फिसल व स्खलित हो सकती हैं, गैसों में कोई क्रम नहीं होता और इनके कण अनियमित रूप से विचरण करते हैं। पदार्थ की अवस्थाएँ अंतः परिवर्तित होती हैं। पदार्थ की अवस्थाओं में परिवर्तन ताप और दाब में परिवर्तन से किया जा सकता है।

  • ऊर्ध्वपातन प्रक्रम में ठोस पदार्थ द्रव में परिवर्तित हुए बिना ही सीधे गैसीय अवस्था में आ जाता है।

  • निक्षेपण प्रक्रम में गैसीय पदार्थ सीधे ठोस अवस्था में आ जाता है। क्वथनांक की समष्टि परिघटना जिसमें समष्टि के कण द्रव अवस्था से वाष्प में परिवर्तित होते हैं।

  • वाष्पीकरण एक सतह की परिघटना है। सतह के कण पर्याप्त ऊर्जा ग्रहण कर उनके बीच के परस्पर आकर्षण बलों को पार कर लेते हैं और द्रव को वाष्प अवस्था में परिवर्तित कर देते हैं।

  • वाष्पीकरण की गति निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती है: सतही क्षेत्रफल जिसका वायुमंडल के प्रति परित्याग होता है, तापमान, आर्द्रता और वायु की गति।

  • वाष्पीकरण से ठंडक उत्पन्न होती है। hot

  • वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा ताप की वह मात्रा है जो 1 kg द्रव को वायुमंडलीय दाब और द्रव के क्वथनांक पर गैसीय अवस्था में परिवर्तन करने

  • हेतु प्रयोग होती है।

  • संगलन की गुप्त ऊष्मा ऊर्जा की वह मात्रा है जो 1 kg ठोस को वायुमंडलीय दाब पर ठोस को उसके संगलन बिंदु पर लाने के लिए प्रयोग होती है।

विज्ञान कक्षा- 9  अध्याय 1 प्रश्न उत्तर

Q1. पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है। उदाहरण देकर इसे समझाइए

उत्तरः जब हम एक बीकर में पानी लेते है और उसमें पोटैशियम परमैगनेट के कुछ कण डाल देते है। कुछ देर बाद हम देखते है कि पोटैशियम परमैगनेट पुरे बीकर में फ़ैल जाता । अर्थात पोटैशियम परमैंगनेट का प्रत्येक कण जल के प्रत्येक कणों के बीच मिल जाता है। जिसेसे यह पता चलता है कि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।

Q2. कारण बताइए, क्यों गैस उस बर्तन को पूरी तरह भर देती है जिसमें इसको रखते है ?

उत्तरः द्रवों की तुलना में गैसों की संपीड्यता अधिक होती है जिससे ये जिस बर्तन में डालना होता है तेजी से स्थान लेते हैं और पूरी तरह भर देते है।

Q3. वाष्पीकरण के कारण शीतलता कैसे होती है ?

उत्तरः वाष्पीकरण के दौरान कम हुई ऊर्जा को पुनः प्राप्त करने के लिए द्रवों के कण अपने आस-पास से ऊर्जा अवशोषित कर लेते हैं। इस तरह आस-पास से ऊर्जा अवशोषित होने से आस-पास ठंडक होने लगता है और शीतलता आ जाती है।

Q4. ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को शुष्क बर्फ़ क्यों कहते हैं ?

उत्तरः जब वायुमंडलीय दाब का माप 1 एटमोस्फेयर atm हो, तो ठोस (CO2) कार्बन डाइऑक्साइड द्रव अवस्था में आए बिना सीधे गैस में परिवर्तित हो जाता है। यही कारण है कि ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को शुष्क बर्फ़ कहते हैं ।

Q5. उर्ध्वपातन किसे कहते है ?

उत्तरः द्रव अवस्था में परिवर्तन हुए बिना ठोस अवस्था से सीधे गैस और वापस ठोस में बदलने की प्रक्रिया को उर्ध्वपातन ( sublimention) कहते है ।

प्रश्न:6 विसरण किसे कहते है ?

उत्तर: दो विभिन्न पदार्थों के कणों का स्वतः मिलना विसरण कहलाता है ।

प्रश्न:7 गलनांक किसे कहते है ?

उत्तरः वह ताप जिस पर कोई पदार्थ गलना शरू कर देता है, वह ताप उस पदार्थ का गलनांक कहलाता है।

प्रश्न:8 क्वथनांक किसे कहते है ?

उत्तर: वह ताप जिस पर कोई पदार्थ उबलना शरू कर देता है, वह ताप उस पदार्थ का क्वथनांक कहलाता है ।

प्रश्न: 9शुष्क बर्फ किसे कहते है?

उत्तर: ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को शुष्क बर्फ कहते है।

Q10. निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ हैं

कुर्सी, वायु, स्नेह, गंध, घृणा, बादाम, विचार, शीत, शीतल पेय, इत्र की सुगंध।

 उत्तरः कुर्सी, वायु, बादाम और शीतल पेय आदि पदार्थ हैं।

Q11. निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बताइए -

गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती है लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है।

उत्तरः यह पदार्थ के कणों की विशेषताओं का गुण है जो तापमान बढ़ने से इनके कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जा कण गतिज ऊर्जा बढ़ने से इनकी बीच की दूरी अर्थात कणों के बीच रिक्त स्थान बढ़ जाता है और फैलने लगते हैं यही कारण है कि गर्म खाने की महक ठंडे खाने की अपेक्षा तेजी से हमारे पास पहुंचता है।

Q12. स्विमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है। इससे पदार्थ का कौन सा गुण प्रेक्षित होता है ?
उत्तरः यह क्रिया-कलाप यह दर्शाता है कि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता हैं। यदि पदार्थ के कणों के बीच रिक्त
स्थान नहीं होता तो गोताखोर पानी को नहीं काट पाता ।

Q13. पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएँ होती है ?

उत्तरः पदार्थ के कणों की निम्न विशेषताएँ होती है।

(i) पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है।

(ii) पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं।

(iii) पदार्थ के कण एक दुसरे को आकर्षित करते हैं।



Q14. किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को धनत्व कहते हैं |
उत्तरः

(घनत्व = द्रव्यमान / आयतन)

बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें वायु, चिमनी का धुवाँ, शहद, जल, चाक, रुई और लोहा | -

Q15. संगलन की प्रसुप्त ऊष्मा किसे कहते हैं ?

उत्तर: वायुमंडलीय दाब पर 1kg ठोस को उसके गलनांक पर द्रव में बदलने के लिए जितनी ऊष्मीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है, उसे संगलन की प्रसुप्त ऊष्मा कहते है।

Q16. वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा से आप क्या समझते हैं ?

उत्तरः वायुमंडलीय दाब पर 1kg द्रव को उसके क्वथनांक पर गैसीय अवस्था में परिवर्तन करने हेतु जितनी ऊष्मीय ऊर्जा की आवश्यकता होती है, उसे वाष्पीकरण की प्रसुप्त ऊष्मा कहते है ।

Q17. संघनन क्या है ?

उत्तरः वह प्रक्रिया जिसमें गैस संघनित होकर (ठंडा) द्रव में परिवर्तित हो जाता है संघनन कहलाता है।

Q19. 100°C तापमान पर भाप अर्थात वाष्प के कणों में उसी तापमान पर पानी के कणों की अपेक्षा अधिक ऊर्जा होती है। क्यों ?

उत्तर: ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि भाप के कणों ने वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा के रूप में अतिरिक्त ऊष्मा अवशोषित कर लेता है जिससे वह उसी तापमान पर पानी के कणों की अपेक्षा अधिक ऊष्मा होती है।

Q20. गलनांक एवं क्वथनांक ने क्या अंतर है ?

उत्तरः

गलनांक

1. वह तापमान जिस पर कोई ठोस पिघलने लगता है।
2.ठोसों का गलनांक होता है।

क्वथनांक
1. वह तापमान जिस पर कोई द्रव उबलने लगता है।


2. द्रवों का क्वथनांक होता है।

Q21. तीन उर्ध्वपतित होने वाले पदार्थ का नाम बताइए

उत्तरः

(i) कपूर

(ii) नेप्थेलिन (नौसादर) (iii) अमोनियम क्लोराइड






टिप्पणियाँ